चाईबासा में महिला की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल

चाईबासा में महिला की बेरहमी से हत्या, गांव में दहशत का माहौल

Johar News Times
1 Min Read

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पासेया गांव में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावर ने 50 वर्षीय तुरी गागराई के सिर और पेट पर लाठी से वार करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

घटना उस समय हुई जब गांव में बाहा पर्व मनाया जा रहा था और अधिकांश लोग अपने घरों में थे। बताया जा रहा है कि तुरी गागराई घर से कुछ दूरी पर थी, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन घटनास्थल पर उसका शर्ट, पैंट और चप्पल बरामद हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

मृतका के साथ मौजूद उसके छोटे भाई की 7 वर्षीय पुत्री ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

“जोहार न्यूज़ टाइम्स के साथ जुड़ें और पाएं हर पल की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें।
लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे प्लेटफॉर्म को अभी लाइक, सब्सक्राइब और विजिट करें।” Joharnewstimes.com

Share This Article