नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी सपाट स्तर पर कारोबार करते रहे। देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। स्थिर मांग और बाजार में संतुलित रुझान के कारण कीमतें मंगलवार के स्तर पर बनी हुई हैं।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,260 रुपये तथा 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चेन्नई में सबसे महंगा सोना
देश के प्रमुख बाजारों में चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। यहां 24 कैरेट सोना 1,58,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,210 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर है। वहीं जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग में बड़े बदलाव के अभाव में सोना-चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। निवेशक आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं।
