बिष्टुपुर में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, बाइक सवार घायल

बिष्टुपुर में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, बाइक सवार घायल

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी। इस दौरान कार की चपेट में एक बाइक सवार आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार धातकीडीह से साकची की ओर जा रही थी और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गई और वहां से गुजर रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) भेजा गया।
सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article