पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, अनुमंडल पदाधिकारी ने भी किया रक्तदान

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, अनुमंडल पदाधिकारी ने भी किया रक्तदान

Johar News Times
4 Min Read

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मानवता, सेवा और समाज हित की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया। ‘रक्तदान महादान’ के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में सरकारी कर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 47 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य जांच के बाद 31 लोग रक्तदान के लिए उपयुक्त पाए गए। इनमें 19 पुरुष और 12 महिलाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का संकल्प लिया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने पेश की मिसाल

- Advertisement -
Ad image

शिविर की सबसे खास बात यह रही कि जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव स्वयं रक्तदान करने पहुंचे। उन्होंने रक्तदान के बाद कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग रक्तदान को लेकर भ्रम में रहते हैं, जबकि चिकित्सकों के अनुसार रक्तदान से शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। कुछ ही दिनों में शरीर में रक्त की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदाताओं के चेहरे पर दिखी खुशी

रक्तदान करने के बाद लोगों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। कई युवाओं ने कहा कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। शिविर में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

- Advertisement -
Ad image

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदाता समाज के सच्चे नायक हैं, जिनकी वजह से अनगिनत मरीजों को नया जीवन मिलता है। सम्मान मिलने के बाद रक्तदाताओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों की रही सक्रिय भागीदारी

- Advertisement -
Ad image

शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार, अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, चिकित्सा पदाधिकारी जयंतो कुमार, कार्यक्रम प्रबंधक देवव्रत सिन्हा सहित कई अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रबंधक देवव्रत सिन्हा ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।

जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

महिलाओं की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि समाज सेवा में महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में करेंजिया मुखिया जुलियस हेब्रम, सदर अस्पताल की स्वास्थ्य टीम तथा जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article