बकरीद को लेकर नोवामुंडी में प्रशासन सतर्क, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

बकरीद को लेकर नोवामुंडी में प्रशासन सतर्क, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Johar News Times
2 Min Read

नोवामुंडी थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार किंडो ने की। इसमें बाजार समिति, मस्जिद कमेटी, समाजसेवियों और पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में विनीत कुमार किंडो ने कहा कि बकरीद भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का पर्व है। सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाएगी और खुले स्थानों पर कुर्बानी करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता बरतने की अपील की गई।

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह ने कहा कि नोवामुंडी हमेशा से भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रहा है तथा इस परंपरा को आगे भी कायम रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि बकरीद के दिन नमाज समाप्त होने तक भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को परेशानी न हो। प्रशासन ने सभी लोगों से शांति और सहयोग के साथ पर्व मनाने की अपील की है। नमाज का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। नोवामुंडी ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जमीयत अहले हदीस मस्जिद में सुबह 6:45 बजे और डीपीएस मस्जिद में सुबह 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी।

Share This Article