अंगारों पर चलकर शिव भक्तों ने दिखाई आस्था, धूमधाम से संपन्न हुआ मंडा पर्व

अंगारों पर चलकर शिव भक्तों ने दिखाई आस्था, धूमधाम से संपन्न हुआ मंडा पर्व

Johar News Times
2 Min Read

रामगढ़ जिले के हुहुआ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंडा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड पार्षद लीला कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।

पर्व के दौरान शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर और बनस झूला में झूलकर अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन किया। भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। रात में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। बंगाल से आए कलाकारों ने शिव तांडव और पौराणिक कथाओं का जीवंत मंचन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लोगों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया।

लीला कुमारी ने कहा कि मंडा पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कठिन तप और भक्ति से जुड़े इस पर्व में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष रोशन कुमार, सचिव परमानंद कुमार, नरेश राम, लखन महतो, नरेश महतो, मनोज मुंडा, पुरुषोत्तम कुमार, सुजीत मुंडा, भुनेश्वर महतो, लखन बेदिया, जयनंदन महतो, रामवृक्ष महतो, अजित राज, दयानंद महतो, अशोक मुंडा, उमेश महतो, कृष बेदिया, गोपी मुंडा, अजय महतो, लखेंद्र महतो, विवेक कुमार, भवानी महतो, शिबू बेदिया, तुनु कुमार और पंचम सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article