सरायकेला में 13 मई को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

सरायकेला में 13 मई को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Johar News Times
2 Min Read

15 हजार से 45 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन, कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा,

सरायकेला-खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला की ओर से 13 मई 2026, बुधवार को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर की विभिन्न कंपनियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, छवि कंस्ट्रक्शन, यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन और टैलेंटनेक्शा सर्विसेज जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले के माध्यम से 1000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं:

  • क्वालिटी इंस्पेक्टर
  • सेफ्टी सुपरवाइजर
  • फर्नेस ऑपरेटर
  • मैकेनिकल इंजीनियर
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
  • लैब असिस्टेंट
  • फोरमैन
  • फिटर
  • एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर
  • मेंटेनेंस इंजीनियर
  • क्वालिटी इंजीनियर
  • सेल्समैन
  • टेलीकॉलर
  • ऑटोमोबाइल मैकेनिक
  • स्टोर कीपर
  • सिक्योरिटी गार्ड
  • ड्राइवर

आकर्षक वेतन और सुविधाएं

- Advertisement -
Ad image

चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये से 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनियों की ओर से निःशुल्क बस सेवा, कैंटीन सुविधा, पीएफ, ईएसआईसी, इंसेंटिव और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

योग्यता और आयु सीमा

रोजगार मेले में 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक और एमबीए तक निर्धारित की गई है।

- Advertisement -
Ad image

निःशुल्क होगी चयन प्रक्रिया

इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। जिला नियोजन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।

Share This Article