टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत पूर्व बीडीओ सालखु हेंब्रम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में इलाजरत सालखु हेंब्रम का निधन हो गया। वे दामपाड़ा क्षेत्र के असना पंचायत अंतर्गत छोटा धातिका गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
सालखु हेंब्रम ने लंबे समय तक असना पंचायत में सेवा दी। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत बहरागोड़ा से की, इसके बाद चाईबासा में जेलर के रूप में कार्य किया। बाद में उन्हें पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पद पर पदोन्नत किया गया, जहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
माननीय विधायक की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई रूबिन सोरेन सहित उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सालखु हेंब्रम के अंतिम दर्शन किए। सभी ने इस दुखद घड़ी में उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला सचिव रतन महतो, जिला सह सचिव मो. जलील, जिला कोषाध्यक्ष कालीपोदो गोराई, प्रखंड उपाध्यक्ष दासमत सोरेन, प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, पूर्व जिला सदस्य बलराम मंडी, पूर्व दामपाड़ा युवा प्रभारी अन्त विजय सोरेन, बिक्रम बेसरा, सौरभ बोस सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article