हर महीने दो दिन मिलेगा राशन का ‘डबल भरोसा’: पश्चिमी सिंहभूम में 6 और 18 को ‘आहार दिवस’ तय

हर महीने दो दिन मिलेगा राशन का ‘डबल भरोसा’: पश्चिमी सिंहभूम में 6 और 18 को ‘आहार दिवस’ तय

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राशन वितरण, ई-केवाईसी, धान अधिप्राप्ति सहित कई अहम बिंदुओं की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

हर माह 6 और 18 को ‘आहार दिवस’

- Advertisement -
Ad image

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अब जिले में हर महीने की 6 और 18 तारीख को “आहार दिवस” मनाया जाएगा। इन दिनों अधिकतम राशन कार्डधारियों को जन वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मार्केटिंग ऑफिसर और एजीएम को नियमित फील्ड विजिट कर कालाबाजारी और कटौती पर रोक लगाने को कहा गया।

ई-केवाईसी और पात्रता जांच पर जोर

जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी योग्य लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जल्द पूरा किया जाए। जो लोग लगातार राशन नहीं उठा रहे हैं, उन्हें नोटिस देकर सूची से हटाया जाएगा। साथ ही अयोग्य लाभुकों के नाम भी हटाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।

15 मई को डीलरों की बैठक

- Advertisement -
Ad image

बैठक में 15 मई को दो चरणों में जन वितरण डीलरों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि आहार दिवस और वितरण व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जा सकें।

आपदा पीड़ितों को 10 किलो अनाज

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंधी-बारिश या अन्य आपदाओं से प्रभावित परिवारों को मुखिया के पास उपलब्ध आकस्मिक खाद्यान्न कोष से तत्काल 10 किलो अनाज उपलब्ध कराया जाए।

- Advertisement -
Ad image

दाल-भात केंद्रों की निगरानी

मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए महीने में कम से कम एक बार निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया। इस फैसले से जिले में राशन वितरण प्रणाली और अधिक पारदर्शी व प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Share This Article