चांडिल-कांड्रा सड़क जर्जर, 8.31 करोड़ की योजना 5 माह से ठप

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला |

चांडिल-कांड्रा मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। करीब 8.31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास हुए 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

- Advertisement -
Ad image

यह सड़क चांडिल को प्रखंड और जिला मुख्यालय से जोड़ने के साथ-साथ बोकारो, धनबाद और आदित्यपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी अहम कड़ी है। बावजूद इसके, पिछले तीन वर्षों से सड़क जर्जर हालत में पड़ी है। बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और उड़ती धूल राहगीरों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं।

जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर 2024 को ईचागढ़ विधायक सबिता महतो द्वारा सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था और चार महीने में काम पूरा करने का दावा किया गया था। लेकिन हकीकत यह है कि अब तक एक इंच भी काम नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को रोज जाम और धूल से जूझना पड़ रहा है।

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया में देरी और संवेदक द्वारा काम शुरू न करने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है, जिसे जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

इधर, लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो चांडिल चौक पर सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article