कोलकाता में हुगली किनारे पहुंचे पीएम मोदी, फोटोग्राफी कर साझा कीं तस्वीरें

कोलकाता में हुगली किनारे पहुंचे पीएम मोदी, फोटोग्राफी कर साझा कीं तस्वीरें

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह कोलकाता में हुगली नदी के किनारे पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया, नाविकों और स्थानीय लोगों से बातचीत की और राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने इस दौरान फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया और हुगली नदी के किनारे के साथ-साथ विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने कहा कि गंगा हर बंगाली के लिए बेहद खास है और यह राज्य की आत्मा से होकर बहती है।

- Advertisement -
Ad image

अपने संदेश में उन्होंने मां गंगा के प्रति आभार जताते हुए लिखा कि इस नदी का पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की भावना को समेटे हुए है। साथ ही उन्होंने नाव चलाने वालों की मेहनत की सराहना की और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से भी मुलाकात की।

इससे पहले राज्य में पहले चरण के मतदान में भारी उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग के अनुसार करीब 92.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के उच्चतम स्तरों में से एक माना जा रहा है। हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं।

उच्च मतदान के बाद राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा और ऑल इंडिया तृणमूल कॉंग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ममता बर्नजी ने उच्च मतदान को लेकर अलग राय रखते हुए कहा कि लोगों में अपने अधिकारों को लेकर चिंता भी एक कारण हो सकता है।

Share This Article