37 झारखंड बटालियन NCC के संयुक्त तत्वावधान में 450 कैडेट्स ने लिया योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प
जमशेदपुर, 21 जून 2026:
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर 37 झारखंड बटालियन NCC के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित संत मेरी इंग्लिश उच्च विद्यालय के परिसर में भव्य एवं प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए लगभग 450 NCC कैडेट्स ने उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा योग को स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना था। प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा कैडेट्स को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और अपने दैनिक जीवन में नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कैडेट्स को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्हें बताया गया कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक सकारात्मक जीवन पद्धति है। नियमित योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम के दौरान “करो योग, रहो निरोग” के संदेश को आत्मसात करते हुए सभी कैडेट्स ने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की प्रतिज्ञा ली।
इस भव्य आयोजन में 37 झारखंड बटालियन NCC के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा, सहायक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रेमचंद्र झा, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के ANO, CTO, BCA, JCA, PI Staff तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें योग को जीवन में नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन NCC गान एवं “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ। यह आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला एक प्रेरणादायक अवसर बना।
धन्यवाद।
जय हिंद।
