NEET री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 22 जून तक बंद रहेगा ऐप

NEET री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 22 जून तक बंद रहेगा ऐप

Johar News Times
1 Min Read

नई दिल्ली: NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगा दी है। यह फैसला 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम और उसके बाद के दिनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस निर्णय का स्वागत किया है। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी फर्जी सूचनाओं, पेपर लीक की अफवाहों और नकल गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम जरूरी था।

इसके अलावा, सरकार ने टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर को भी 30 जून तक निष्क्रिय करने का निर्देश दिया है। NTA के अनुसार, इस फीचर का इस्तेमाल कथित तौर पर परीक्षा से जुड़ी भ्रामक और फर्जी सामग्री फैलाने के लिए किया जा रहा था। गौरतलब है कि हाल के दिनों में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम के प्रश्नपत्र बेचने और पेपर लीक के दावों से जुड़े कई मामले सामने आए थे, जिन्हें NTA ने फर्जी बताते हुए साइबर एजेंसियों को जांच के लिए भेजा था।

Share This Article