पीएम किसान की 23वीं किस्त की तारीख घोषित, 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे पैसे

पीएम किसान की 23वीं किस्त की तारीख घोषित, 20 जून को किसानों के खातों में आएंगे पैसे

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने घोषणा की है कि योजना की अगली किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्रालय और पीएम-किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए साझा की गई है। किस्त जारी होने के बाद पात्र किसानों के बैंक खातों में राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

मंत्रालय ने जारी किया संदेश

कृषि मंत्रालय ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि 20 जून को पीएम-किसान की 23वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। इससे पहले योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। हालांकि, पीएम-किसान के आधिकारिक पोर्टल पर फिलहाल 23वीं किस्त की तारीख अपडेट नहीं की गई है और वहां अभी 22वीं किस्त से संबंधित जानकारी ही उपलब्ध है।

किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें
23वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का ई-केवाईसी पूरा होना, बैंक खाते की जानकारी सही होना और बैंक खाते का आधार से लिंक होना आवश्यक है। इसके साथ ही लाभार्थी का योजना के लिए पात्र होना भी जरूरी है। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता राशि तीन बराबर किस्तों में प्रदान की जाती है।

Share This Article