1 जुलाई से शुरू होगी सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग, 25 टीमें लेंगी हिस्सा

1 जुलाई से शुरू होगी सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग, 25 टीमें लेंगी हिस्सा

Johar News Times
2 Min Read

सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ 1 जुलाई से होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला और अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में डीएसए की बैठक आयोजित की गई। वरीय उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंजीकृत 25 टीमों को पांच समूहों में विभाजित किया गया। लीग में ग्रुप ए और बी की 10 टीमें बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में मुकाबला करेंगी, जबकि शेष 15 टीमें अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेलेंगी। बैठक में डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, बलराम महतो, संजय सुंडी, वीरेन पाल, संतोष महतो, विजय दिग्गी, बसंत गणतायत, समीर महतो सहित विभिन्न टीमों के पदाधिकारी, रेफरी और डीएसए सदस्य मौजूद रहे।

सरायकेला में खेलने वाली प्रमुख टीमें: डीपीएस हाथीटांड़, ट्रिपल ए हरिहरपुर, गॉड फादर एफसी खूंटपानी, आर्यन पावर ईचागढ़, एवरेस्ट क्लब मुंडाटांड़, वाईबीएफसी राजनगर, एबीपी टेंगाडीह नीमडीह, सुमित स्पोर्टिंग सीनी, एनएससी बुरुडीह और एमएलसी भेलाईडीह।

खरसावां में खेलने वाली प्रमुख टीमें: सेरेगदा एफसी, ग्रीन एरिया एफसी दलभंगा, बिरसा मुंडा क्लब दोलानडीह, आरएफटीसी खरसावां, यूथ क्लब खामारडीह, तूड़ीयान एफसी, अर्बन सिटी सीतारामपुर, डीकेएमसी नारायणबेड़ा, एंजेल एफसी छोटा सरगीडीह, डीपीएफसी खरसावां, एसएफसी मातकमडीह, एसएमसी प्रधानगोड़ा, क्रिस-11 जोजोडीह, रीडिंग एफसी और दीनबंधु फुटबॉल क्लब चक्रधरपुर। जिले के फुटबॉल प्रेमियों को इस लीग के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

Share This Article