Deoghar News : साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Deoghar News : साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

देवघर : साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर जिले में संदिग्ध साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार दास (36), शेखर कुमार दास (22) और सुमन कुमार दास (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी देवघर जिले के करौं और मधुपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, पांच डेबिट कार्ड और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी से जुड़ी गतिविधियों में किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान की जा सके। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

देवघर पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया है। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत के लिए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी है।

Share This Article