जमशेदपुर, अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा, जमशेदपुर-झारखंड की नई केंद्रीय एवं महिला कमेटी की घोषणा की गई है। संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। नई कमेटी का कार्यकाल 2026 से 2029 तक निर्धारित किया गया है। संगठन की ओर से बताया गया कि यह गठन समाज में एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज की ओर से शुभकामनाएं भी दी गईं।
नई केंद्रीय कमेटी में ज्वाला सिंह लोधी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भुवनेश्वर राय लोधी को कार्यकारिणी अध्यक्ष, कमल प्रसाद लोधी को महासचिव और सुरेश वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर हृदयनंद वर्मा और जय शिव कुमार लोधी को चुना गया है, वहीं संगठन सचिव की जिम्मेदारी परमेश्वर सिंह लोधी को दी गई है। अवध राम लोधी भी कोषाध्यक्ष पद पर शामिल किए गए हैं।
महिला कमेटी की भी घोषणा की गई, जिसमें संगीता वर्मा को अध्यक्ष, लक्ष्मी लोधी को उपाध्यक्ष और मेघा लोधी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन ने बताया कि 31 मई को जमशेदपुर के सोनारी स्थित सीपी क्लब में मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी और समाज के सदस्य शामिल होंगे।
