मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा खौफनाक मंजर, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर के बड़ौदा घाट इलाके में बुधवार सुबह नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों की नजर घाट के पास पड़े नवजात के शव पर पड़ी। शव की हालत बेहद खराब थी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
पहले पहुंची बागबेड़ा पुलिस, बाद में मामला निकला RIT थाना क्षेत्र का
सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि जहां शव मिला है, वह क्षेत्र बागबेड़ा थाना के अंतर्गत नहीं बल्कि आरआईटी (RIT) थाना क्षेत्र में आता है। इसके बाद मामले की जानकारी तत्काल आरआईटी थाना पुलिस को दी गई।
आसपास के लोगों से पूछताछ
आरआईटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात के शव को वहां कौन और कब फेंककर गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट joharnewstimes.com को लाइक और सब्सक्राइब करें।
