रांची में महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार

रांची में महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

हरमू पटेल चौक की घटना में तीन आरोपी दबोचे, बाइक-चाकू और मोबाइल बरामद

रांची के हरमू स्थित पटेल चौक के पास महिला से चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 30 अप्रैल 2026 की दोपहर हुई थी, जब बाइक सवार अपराधियों ने महिला पर हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया था। हमले में महिला घायल हो गई थी। मामले में अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 102/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर 19 मई को हरमू इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों और एक विधि विरुद्ध किशोर को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली उर्फ सुफियान अली (19) और अब्बू रेहान उर्फ आर्यन (19) के रूप में हुई है।

घटना में इस्तेमाल बाइक और हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (JH01FV6679), चाकू और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट joharnewstimes.com को लाइक और सब्सक्राइब करें।

Share This Article