चाईबासा: भीषण सड़क हादसे में भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

चाईबासा में बड़ा हादसा: इनोवा को बचाने के चक्कर में पलटी बीजेपी जिला अध्यक्ष की गाड़ी, हालत गंभीर।

Johar News Times
2 Min Read

पश्चिम सिंहभूम जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह हादसा चाईबासा के सिंहपोखरिया के समीप हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू अपने चार पहिया वाहन से झींकपानी की ओर से चाईबासा लौट रही थीं। इसी दौरान सिंहपोखरिया के पास विपरीत दिशा से बेहद तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा गाड़ी उनके वाहन के सामने आ गई। इनोवा से सीधी टक्कर को टालने के लिए गीता बालमुचू के चालक ने अचानक अपनी गाड़ी को मोड़ा। वाहन की गति तेज होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में गीता बालमुचू को काफी चोटें आई हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। फिलहाल चिकित्सकों की विशेष टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सीटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही सिर के अंदरूनी चोट की सही और सटीक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Share This Article