सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग का रजिस्ट्रेशन 20 मई से शुरू

सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग का रजिस्ट्रेशन 20 मई से शुरू

Johar News Times
2 Min Read

पहली बार महिला फुटबॉल लीग आयोजित करने की तैयारी, जून में खेले जाएंगे मुकाबले

सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग 2026-27 के मुकाबले आगामी जून महीने में आयोजित किए जाएंगे। जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 20 मई से 25 मई तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म अर्जुना स्टेडियम, खरसावां से प्राप्त किए जा सकेंगे। वहीं क्लब रजिस्ट्रेशन और खिलाड़ियों का निबंधन 25 मई से 5 जून के बीच किया जाएगा।

पहली बार महिला टीमों को मिलेगा मौका

जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार ने बताया कि इस वर्ष फुटबॉल लीग को पहले से बेहतर तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार पुरुष फुटबॉल लीग के साथ-साथ पहली बार महिला फुटबॉल लीग आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है। अब तक तीन महिला फुटबॉल क्लबों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। महिला टीमों की संख्या बढ़ाकर छह करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

लीग संचालन को लेकर होगी अहम बैठक

मोहम्मद दिलदार ने बताया कि 5 जून के बाद जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य, रेफरी और विभिन्न क्लबों के सचिवों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में लीग के सफल संचालन, मैच आयोजन, खिलाड़ियों की सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article