Jamshedpur Health News : टीएमएच की 24×7 ‘टीएमएच साथी’ हेल्पलाइन शुरू, मरीजों को अब मिलेगी बेहतर और तेज सुविधा

Jamshedpur Health News : टीएमएच की 24×7 ‘टीएमएच साथी’ हेल्पलाइन शुरू, मरीजों को अब मिलेगी बेहतर और तेज सुविधा

Johar News Times
2 Min Read

टाटा मैन हॉस्पिटल ने मरीजों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन ‘टीएमएच साथी’ की शुरुआत की है। इस नई सेवा का उद्देश्य मरीजों को एक ही प्लेटफॉर्म पर तेज, सरल और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना है। यह सुविधा पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता Digitide के सहयोग से विकसित की गई है। इस पहल की जानकारी आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज़ की जनरल मैनेजर डॉ. विनीता सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पहले अस्पताल में ओपीडी अपॉइंटमेंट के लिए सीमित समय की इन-हाउस टेलीफोनिक सेवा उपलब्ध थी, लेकिन अब ‘टीएमएच साथी’ के जरिए इसे पूरी तरह एकीकृत और 24 घंटे उपलब्ध सिस्टम में बदल दिया गया है।

नई हेल्पलाइन के माध्यम से मरीजों को टीएमएच क्लीनिक, टीएमएच टिनप्लेट और आरोग्य भवन हेल्थ चेक-अप सेंटर से जुड़ी सेवाओं की जानकारी और सहायता मिलेगी। मरीज 033 6902 2333 पर कॉल कर ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग, रीशेड्यूलिंग, शिकायत निवारण और फीडबैक जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस सेवा की शुरुआत मरीजों को तेज प्रतिक्रिया, बेहतर समाधान और अधिक मरीज-केंद्रित अनुभव देने के उद्देश्य से की गई है। इससे जमशेदपुर समेत झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article