बिष्टुपुर के प्रसिद्ध नेपाली होटल में भीषण आग, बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मी झुलसा

बिष्टुपुर के प्रसिद्ध नेपाली होटल में भीषण आग, बुझाने के दौरान अग्निशमन कर्मी झुलसा

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार तड़के करीब चार बजे एक प्रसिद्ध नेपाली होटल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल धू-धू कर जलने लगा। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद Tata Steel के अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान एक अग्निशमन कर्मी भी झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात तक होटल खुला था और कर्मी भट्ठी को पूरी तरह बुझाए बिना ही चले गए थे। आशंका जताई जा रही है कि उसी से आग सुलगती रही और बाद में विकराल रूप ले लिया।घटना में होटल का फर्नीचर, रसोई का सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आग से हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Share This Article