NEET (UG) 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

Johar News Times
1 Min Read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, NEET (UG) 2026 का री-एग्जाम रविवार, 21 जून 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

NTA की ओर से कहा गया है कि परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी दिशा-निर्देश, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल NTA के आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही जानकारी प्राप्त करें।

गौरतलब है कि NEET (UG) देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से MBBS, BDS समेत अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिला दिया जाता है। परीक्षा को लेकर लाखों छात्र तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में नई तारीख की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय भी मिल गया है।

Share This Article