मंझारी में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त छापेमारी में चार गिरफ्तार

मंझारी में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त छापेमारी में चार गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने कई गांवों में चलाया अभियान, बीयर, विदेशी और चुलाई शराब जब्त,

चाईबासा , पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। उत्पाद विभाग और मंझारी थाना पुलिस की टीम ने तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी और भागाविला गांवों में अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की।

- Advertisement -
Ad image

अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से कुल 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब तथा लगभग 5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। छापेमारी के क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिला प्रशासन और उपायुक्त के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब से कई बार जहरीली शराब जैसी घटनाएं सामने आती हैं, इसलिए इस कारोबार के खिलाफ सख्ती जरूरी है।

प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इसी तरह विशेष अभियान चलाए जाएंगे और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article