पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर लंबी कतारें

Johar News Times
3 Min Read

सुबह 9 बजे तक 18% से ज्यादा वोटिंग, हाई-प्रोफाइल सीटों पर कड़ी टक्कर

कोलकाता:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत 142 सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्यभर में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही विभिन्न पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 18 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

इस चरण में कई अहम और हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिन पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। खासतौर पर भवानीपुर सीट काफी चर्चा में है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, नंदीग्राम सीट भी सुर्खियों में है, जहां नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी की दावेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जिलावार मतदान प्रतिशत:
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसके अलावा हुगली में 20.16 प्रतिशत, नादिया में 18.50 प्रतिशत और उत्तर 24 परगना में 17.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। हावड़ा में 17.76 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 17.28 प्रतिशत और कोलकाता दक्षिण में 16.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतुआ समुदाय की भूमिका अहम:
इस चरण के चुनाव में मतुआ समुदाय की भूमिका को काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक दलों ने इस समुदाय को साधने के लिए व्यापक रणनीति बनाई है, जिसका असर कई सीटों के परिणाम पर पड़ सकता है।

1,448 उम्मीदवार मैदान में:
142 विधानसभा सीटों पर कुल 1,448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 1,228 पुरुष और 220 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

4 मई को आएंगे नतीजे:
चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण के मतदान के बाद मतगणना 4 मई को की जाएगी, जिसमें सभी सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। फिलहाल राज्यभर में शांतिपूर्ण मतदान जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share This Article