तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरा , चोट लगने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान की मौत

तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरा , चोट लगने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान की मौत

Johar News Times
1 Min Read

सारंडा जंगल क्षेत्र में बीते रात तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान राकेश कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को भी कोबरा बटालियन के जवान अभियान के दौरान बाबुडेरा कैंप में थे। इसी दौरान देर रात अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया।बताया जाता है कि बाबूडेरा कैंप के पास तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार आ गए।

- Advertisement -
Ad image

घटना के तुरंत बाद साथी जवानों ने गंभीर रूप से घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया। बेहतर उपचार हेतु रांची भेजा गया, जहां आज सुबह इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।

Share This Article