सरायकेला: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 13 मई को रोजगार मेले में 1000 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती

नौकरी की डगर: सरायकेला में 13 मई को सजेगा रोजगार का बाजार, 1000 युवाओं को मिलेगा काम।

Johar News Times
2 Min Read

जिले के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरायकेला-खरसावां प्रशासन बड़ी पहल करने जा रहा है। आगामी 13 मई 2026 (बुधवार) को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

₹45,000 तक का वेतन और अन्य सुविधाएं

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने जानकारी दी कि इस मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार ₹15,000 से लेकर ₹45,000 तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ , ईएसआईसी और निःशुल्क बस सेवा जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

- Advertisement -
Ad image

इन प्रमुख कंपनियों में मिलेगी नौकरी

मेले में जिले की नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड
  • रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड
  • छवि कंस्ट्रक्शन, बीएन ट्रैक्टर्स
  • यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड
  • संजीव रमन सिक्योरिटी और युवा शक्ति फाउंडेशन।

तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर बहाली

विभिन्न कंपनियों द्वारा क्वालिटी इंस्पेक्टर, इंजीनियर, सेफ्टी सुपरवाइजर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सेल्स एग्जीक्यूटिव जैसे तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित युवाओं की पोस्टिंग सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर क्षेत्र में होगी।

अभ्यर्थी साथ लाएं ये दस्तावेज

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है:

  1. सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  2. बायोडाटा
  3. आधार कार्ड
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)

मेले के स्थान पर ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

- Advertisement -
Ad image

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article