मुंबई: दुर्गाड़ी किले में नमाज और मंदिर विवाद, कल्याण में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

मुंबई: दुर्गाड़ी किले में नमाज और मंदिर विवाद, कल्याण में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

Johar News Times
2 Min Read

मुंबई/कल्याण : बकरीद के मौके पर महाराष्ट्र के कल्याण स्थित दुर्गाड़ी किले में नमाज और मंदिर विवाद को लेकर बवाल हो गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। किले में एक ओर ईदगाह है और दूसरी ओर दुर्गादेवी मंदिर स्थित है। हर साल ईद पर नमाज के दौरान मंदिर को अस्थायी रूप से बंद किया जाता है। इस बार गुरुवार को नमाज के दौरान प्रशासन ने हिंदू श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

विरोध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब गुट) और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। पार्टी नेता विजय साल्वी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और महा आरती भी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झंडे लेकर पहुंचे और नारेबाजी की।

एडीसीपी संजय जाधव ने कहा कि यह विवाद हर साल 30–40 वर्षों से होता आ रहा है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं ताकि नमाज और विरोध दोनों शांतिपूर्ण ढंग से हो सकें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नगरसेवक महेश पाटिल को हिरासत में लिया। उन्होंने किले में हिंदुओं के प्रवेश की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि अनुमति नहीं मिलने पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

Share This Article