चाईबासा में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, गुटका बेचने वालों से वसूला गया ₹6700 जुर्माना

चाईबासा में नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, गुटका बेचने वालों से वसूला गया ₹6700 जुर्माना

Johar News Times
1 Min Read

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा शहर में प्रतिबंधित गुटका और तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी संतोष्णी मुर्मू एवं अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार ने नगर परिषद की टीम के साथ विभिन्न दुकानों में पहुंचकर जांच की।

- Advertisement -
Ad image

जांच अभियान मुख्य रूप से स्कूलों के आसपास स्थित दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चलाया गया। छापेमारी के दौरान कई दुकानों में प्रतिबंधित गुटका और तंबाकू उत्पाद पाए गए। इसके बाद संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल ₹6700 का जुर्माना वसूला गया।

अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालयों के आसपास प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा।

इस छापेमारी अभियान में नगर परिषद की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। कार्रवाई के बाद शहर के कई दुकानदारों में डर और सतर्कता का माहौल देखा गया।

Share This Article