झारखंड: राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने सपरिवार मां दिउड़ी के दरबार में टेका मत्था, विधायक विकास मुंडा ने किया स्वागत; राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

"जीत के बाद मां के दरबार में हाजिरी: राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने दिउड़ी धाम में मांगी झारखंड की खुशहाली।"

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड से हाल ही में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम सोमवार को सपरिवार तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध और प्राचीन दिउड़ी मंदिर पहुंचे। सांसद बनने के बाद अपने पहले धार्मिक दौरे पर आए वैद्यनाथ राम ने मां दिउड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की।

विधायक विकास मुंडा ने किया भव्य स्वागत

जैसे ही राज्यसभा सांसद का काफिला दिउड़ी मंदिर परिसर पहुंचा, स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने फूल-माला पहनाकर सांसद वैद्यनाथ राम और उनके परिवार का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद सांसद ने कहा कि मां दिउड़ी के आशीर्वाद से वे राज्य की जनता के कल्याण और विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

JMM कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

सांसद के आगमन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद को गुलदस्ता भेंट कर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभवों का लाभ क्षेत्र और राज्य के विकास को मिलेगा।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो और भारी पुलिस बल मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद रहा।

Share This Article