लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) , लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जितालपुर गांव निवासी सीताराम पहाड़िया (लगभग 52 वर्ष) का शव सोमवार सुबह को नवाडीह गांव स्थित चेक डैम में पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतक के पुत्र दुर्गा पहाड़िया ने बताया कि उनके पिता शनिवार को नवाडीह गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिवार वालों ने यह सोचकर खोजबीन नहीं की कि वह भोज में ही होंगे।
सोमवार को किसी व्यक्ति के माध्यम से सूचना मिली कि नवाडीह के चेक डैम में एक शव पानी में तैर रहा है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान सीताराम पहाड़िया के रूप में हुई।
घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया गया।मृतक के पुत्र दुर्गा पहाड़िया ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है तथा उन्होंने किसी पर भी संदेह व्यक्त नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com








