जमशेदपुर के मेरी इंग्लिश स्कूल में “ऑनर एंड प्राइड सेरेमनी”, छात्रों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों का भी हुआ सम्मान

जमशेदपुर के मेरी इंग्लिश स्कूल में “ऑनर एंड प्राइड सेरेमनी”, छात्रों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों का भी हुआ सम्मान

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर : शहर के मेरी इंग्लिश स्कूल में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सीबीएसई परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में “ऑनर एंड प्राइड सेरेमनी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल के चेयरमैन मुर्तज़ा अली अज़ीजी ने किया। समारोह में छात्रों की सफलता के पीछे अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन परवेज आलम, झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष रियाज़ शरीफ तथा मैंगो म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के एम्बेसडर एवं आज़ादनगर थाना पीस कमिटी के सचिव मुख्तार आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
Ad image

समारोह की खास बात यह रही कि विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के धैर्य, संघर्ष और समर्पण को भी मंच से सम्मान दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को भी सराहा गया, जिन्होंने लगातार मेहनत कर छात्रों को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने संबोधन में चेयरमैन मुर्तज़ा अली अज़ीजी ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल उसकी मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि उसमें माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों ने स्कूल की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी कदम बताया।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

- Advertisement -
Ad image

Share This Article