झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन ने विभिन्न विभागों में कुल 611 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों में प्रयोगशाला सहायक, अंकेक्षक, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, गव्य तकनीकी पदाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत जिन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, उनमें शामिल हैं —
- सहायक कीट विज्ञानी, वैक्टर जनित रोग – 2 पद
- सहायक वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी / वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम – 4 पद
- निरीक्षक, वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम – 42 पद
- प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक / कनीय सांख्यिकी सहायक / अन्वेषक – 228 पद
- गव्य तकनीकी पदाधिकारी – 72 पद
- मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक – 78 पद
- अंकेक्षक – 145 पद
- जूनियर वैज्ञानिक सहायक, राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, नामकुम, रांची – 6 पद
- प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी विज्ञान) एवं प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) – 34 पद
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
- आवेदन शुल्क भुगतान और फोटो / हस्ताक्षर अपलोड की अंतिम तिथि – 3 जुलाई
- त्रुटि सुधार विंडो – 5 जुलाई से 10 जुलाई तक
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आवश्यक कौशल और पात्रता भी जरूरी होगी।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य निर्धारित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार प्रतिमाह 29,200 रुपए से लेकर 1,42,400 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग / अन्य राज्यों के उम्मीदवार – 100 रुपए
- झारखंड के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार – 50 रुपए
- 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।











