राष्ट्रीय उच्च पथ-220 की बदहाल स्थिति पर झामुमो का विरोध प्रदर्शन, हाता-तिरिंग सड़क निर्माण की उठाई मांग

राष्ट्रीय उच्च पथ-220 की बदहाल स्थिति पर झामुमो का विरोध प्रदर्शन, हाता-तिरिंग सड़क निर्माण की उठाई मांग

Johar News Times
2 Min Read

पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता-तिरिंग राष्ट्रीय उच्च पथ-220 की जर्जर स्थिति को लेकर रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हल्दीपोखर में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से लोगों को हो रही परेशानी और लगातार हो रहे हादसों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

बताया गया कि हाता-तिरिंग राष्ट्रीय उच्च पथ-220 की स्थिति हल्दीपोखर, नागा, हेंसड़ा समेत कई स्थानों पर अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो के वरिष्ठ नेता बबलू चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ केंद्र सरकार के अधीन आता है, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी सिर्फ कार्यालयों में बैठकर औपचारिकता निभा रहे हैं, जबकि सड़क की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में झामुमो के आंदोलन के बाद रसूनचोपा से पालीडीह तक सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन घटिया कार्य के कारण कुछ ही समय में सड़क दोबारा खराब हो गई।

झामुमो नेताओं ने कहा कि सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर विधायक संजीव सरदार और एनएचएआई विभाग को मांगपत्र सौंपा जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पार्टी फिर से उग्र आंदोलन करेगी।

इस मौके पर पूर्व मुखिया सुबोध सरदार, जिकरूल होदा, ग्राम प्रधान मो. असलम, देव पालित, हिमांशु सरदार, जमाल खान, रिज्जू, अबुल हयात, रोहित राम, अपूर्व गुहा, सागर सरदार, प्रकाश सरदार, शुभम पालित, बुधुराम सरदार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article