झारखंड कांग्रेस ने घोषित किए जिला प्रभारी, जानिए किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

झारखंड कांग्रेस ने घोषित किए जिला प्रभारी, जानिए किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी

Johar News Times
2 Min Read

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की झारखंड इकाई ने सभी जिलों के लिए नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को विभागों और फ्रंटल संगठनों के जिला प्रभारियों की सूची जारी की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अब विभागों और फ्रंटल संगठनों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देगी। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, छात्र, किसान, मछुआरा, कामगार और कर्मचारी वर्ग से जुड़े मुद्दों पर संगठनात्मक काम को मजबूत करना है। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार सभी जिला प्रभारी संबंधित राज्य स्तरीय पदाधिकारियों के समन्वय में कार्य करेंगे।

किस जिले का किसे मिला प्रभार

संताल परगना प्रमंडल

  • देवघर – अवधेश प्रजापति
  • दुमका – मुकुंद दास
  • जामताड़ा – मनोज पासवान
  • साहेबगंज – प्रो. बिंदु मंडल
  • पाकुड़ – उदय लखमानी

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

  • गिरिडीह – अमर यादव
  • कोडरमा – ईश्वर आनंद
  • हजारीबाग – सुनील सिंह
  • चतरा – संजय गुप्ता
  • रामगढ़ – तापस चटर्जी
  • बोकारो – शैलेन्द्र कुमार यादव
  • धनबाद – मुख्तार खान

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल

  • रांची शहरी – ज्योति सिंह मथारू
  • रांची ग्रामीण – राकेश सिन्हा
  • लोहरदगा – बलजीत सिंह बेदी
  • गुमला – गीताश्री उरांव
  • खूंटी – पीटर मुंडू
  • सिमडेगा – बॉबी भगत

पलामू प्रमंडल

  • पलामू – रामदेव यादव
  • गढ़वा – बद्री राम
  • लातेहार – सत्यनारायण सिंह

कोल्हान प्रमंडल

  • पूर्वी सिंहभूम – अमरेंद्र सिंह
  • पश्चिमी सिंहभूम – परितोष सिंह
  • सरायकेला-खरसावां – सुरेश धारी

इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय, रांची में पार्टी महासचिव विनोद पांडेय से पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विनोद पांडेय ने कहा कि संगठन को लगातार मजबूत बनाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article