जेसीईसीईबी 2026: कृषि व संबद्ध पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

जेसीईसीईबी 2026: कृषि व संबद्ध पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Johar News Times
1 Min Read

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (जेसीईसीई)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा झारखंड के स्थानीय एवं स्थायी निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न डिग्री स्तरीय व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित होगी। इनमें बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री, बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), बीएफएससी (मत्स्य विज्ञान) और बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 17 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 2 जुलाई 2026
  • आवेदन में त्रुटि सुधार : 3 से 4 जुलाई 2026
  • प्रवेश परीक्षा : 19 जुलाई 2026

रांची और दुमका में बनेंगे परीक्षा केंद्र
जेसीईसीई-2026 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके लिए रांची और दुमका में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पर्षद ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Share This Article