Jamshedpur News: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन और यूनियन के बीच 7 वर्षीय ग्रेड रिवीजन समझौता संपन्न

Jamshedpur News: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन और यूनियन के बीच 7 वर्षीय ग्रेड रिवीजन समझौता संपन्न

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर: टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) और टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण 7 वर्षीय ग्रेड रिवीजन समझौता संपन्न हो गया है। यह समझौता ओल्ड सीरीज और एनएस सीरीज के कर्मचारियों पर लागू होगा। कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए इस समझौते को कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस ग्रेड रिवीजन से कर्मचारियों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

यूनियन पदाधिकारियों ने समझौते को कर्मचारियों की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनेगा और कर्मचारियों को भविष्य में अधिक सुरक्षा एवं स्थिरता मिलेगी। प्रबंधन और यूनियन दोनों ने उम्मीद जताई कि यह समझौता औद्योगिक सौहार्द को मजबूत करने के साथ-साथ संस्थान की प्रगति में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Share This Article