मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा की मुलाकात

Johar News Times
1 Min Read

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।

भेंट के दौरान राज्य की शिक्षा व्यवस्था और जैक से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. नटवा हांसदा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताते हुए राज्य में शिक्षा से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Share This Article