Jamshedpur Proud : पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जेपी सिंह ने दिखाया दम, बेंच प्रेस में हासिल किया पहला स्थान

Jamshedpur Proud : पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जेपी सिंह ने दिखाया दम, बेंच प्रेस में हासिल किया पहला स्थान

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर : उम्र सिर्फ एक संख्या है, इसे साबित कर दिखाया है सोनारी जॉगर्स पार्क के अध्यक्ष जेपी सिंह ने। पूर्वी सिंहभूम जिला पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।

झारखंड पावर लिफ्टिंग ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जेपी सिंह ने बेंच प्रेस इवेंट में 57.5 किलोग्राम भार उठाकर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के बाद जेपी सिंह ने कहा कि यदि व्यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उम्र कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से नियमित व्यायाम और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। जेपी सिंह की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि उनका प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देता है कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Share This Article