Indian Railways: रेल यात्रा का अनुभव लिखें और जीतें ₹10,000, रेलवे ने शुरू की ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-2026’

आपकी रेल यात्रा की यादें अब दिलाएंगी इनाम, रेलवे लाया शानदार मौका!

Johar News Times
2 Min Read

अगर आपको सफर के दौरान डायरी लिखने या अपनी यादों को शब्दों में पिरोने का शौक है, तो भारतीय रेलवे आपको मालामाल होने का मौका दे रही है। रेलवे बोर्ड ने ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-2026’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस प्रतियोगिता के तहत देश का कोई भी नागरिक अपनी रेल यात्रा के अनुभवों को हिंदी में साझा कर ₹10,000 तक का नकद इनाम जीत सकता है।

क्यों शुरू की गई यह योजना?

रेल मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के वास्तविक अनुभवों, उनकी चुनौतियों और सुझावों को समझना है। इन वृत्तांतों के माध्यम से प्राप्त फीडबैक का उपयोग भविष्य में रेलवे सेवाओं और यात्री सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए किया जाएगा। यह प्रतियोगिता देश के आम नागरिकों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों के लिए भी खुली है।

- Advertisement -
Ad image

पुरस्कारों की बौछार

रेलवे बोर्ड सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹10,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹8,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹6,000
  • प्रेरणा पुरस्कार: ₹4,000

नियम और शर्तें:

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रेलवे ने कुछ कड़े मानक तय किए हैं:

  1. लेख न्यूनतम 3000 और अधिकतम 3500 शब्दों का होना चाहिए।
  2. लेख पूरी तरह से मौलिक और स्वरचित होना चाहिए। कहीं से कॉपी किया गया लेख सीधे खारिज कर दिया जाएगा।
  3. लेख डबल स्पेस में टाइप होना चाहिए और हर पेज पर नंबर डालना अनिवार्य है।
  4. प्रतिभागियों को यह लिखित घोषणा देनी होगी कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक या अनुशासनात्मक मामला लंबित नहीं है।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक लेखकों को अपनी प्रविष्टि की दो प्रतियां डाक के माध्यम से निम्नलिखित पते पर भेजनी होंगी:

सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा संख्या–316, कॉफमो रेल कार्यालय परिसर, तिलक ब्रिज, आईटीओ, नई दिल्ली – 110002

- Advertisement -
Ad image

आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।

Share This Article