सरायकेला पुलिस की पहल रंग लाई: CEIR तकनीक से चौका थाना ने 6 खोए मोबाइल ढूंढकर लौटाए

सरायकेला पुलिस की पहल रंग लाई: CEIR तकनीक से चौका थाना ने 6 खोए मोबाइल ढूंढकर लौटाए

Johar News Times
2 Min Read

जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पुलिस की पहल अब असर दिखाने लगी है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ अभियान के तहत चौका थाना पुलिस ने एक बार फिर सफलता हासिल करते हुए 6 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ये सभी मोबाइल अलग-अलग समय पर थाना क्षेत्र से गुम हुए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल के IMEI नंबर को ट्रैक किया। तकनीकी निगरानी और जांच के बाद सभी डिवाइस को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

- Advertisement -
Ad image

बरामदगी के बाद थाना परिसर में मोबाइल धारकों का सत्यापन किया गया और सभी फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लाभुकों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।

‘प्रोजेक्ट डिवाइस’ के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह पहल खास तौर पर मोबाइल चोरी और गुम होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शुरू की गई है। इस योजना के तहत CEIR प्लेटफॉर्म का उपयोग कर मोबाइल को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और बरामद करने की प्रक्रिया को तेज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं या ऑनलाइन माध्यम से रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते कार्रवाई संभव हो सके। साथ ही सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते समय IMEI नंबर की जांच करने की भी सलाह दी गई है।

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की चौका थाना पुलिस ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और तकनीक के सहारे ऐसे मामलों में और तेजी लाई जाएगी।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article