सोने-चांदी की चमक फीकी, सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी की चमक फीकी, सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना विभिन्न बाजारों में 3,970 से 4,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी आई है।

गिरावट के बाद देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,48,850 से 1,50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,36,440 से 1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,49,000 | 22 कैरेट – ₹1,36,590
  • मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,48,850 | 22 कैरेट – ₹1,36,440
  • अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,48,900 | 22 कैरेट – ₹1,36,490
  • चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,50,540 | 22 कैरेट – ₹1,37,990
  • कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,48,850 | 22 कैरेट – ₹1,36,440

इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,48,900 से ₹1,49,000 प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना ₹1,48,850 और 22 कैरेट सोना ₹1,36,440 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक बाजारों के रुख और निवेशकों की बिकवाली के दबाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में यह बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Share This Article