दिल्ली: भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने मिजोरम के राज्यपाल वी.के. सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, पुष्पगुच्छ देकर किया अभिनंदन

अनुशासन और नेतृत्व को सलाम: जनरल वी.के. सिंह के अनुभव से प्रेरणा लेती डॉ. सुनीता सोरेन।

Johar News Times
2 Min Read

भाजपा नेत्री सह प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने दिल्ली स्थित ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ में मिजोरम के माननीय राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ. सोरेन ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

“जनरल वी.के. सिंह का कार्यकाल प्रेरणास्रोत”

मुलाकात के दौरान डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने जनरल वी.के. सिंह के भारतीय सेना में रहे उत्कृष्ट कार्यकाल, उनके कड़क अनुशासन और अद्वितीय नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जनरल सिंह ने देश की सीमाओं की सुरक्षा और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा है, जो आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

- Advertisement -
Ad image

राष्ट्रसेवा और देशभक्ति पर चर्चा

डॉ. सोरेन ने राज्यपाल से बातचीत में कहा, “सर, आपने जिस निष्ठा और समर्पण के साथ भारतीय सेना और अब सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र की सेवा की है, वह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। आपका जीवन हमें देशभक्ति और अनुशासन का संदेश देता है। आपके व्यक्तित्व से हम सभी को निरंतर प्रेरणा मिलती है।”

इस अवसर पर राज्यपाल वी.के. सिंह ने भी डॉ. सोरेन के सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में काफी चर्चा है, क्योंकि डॉ. सोरेन लगातार दिल्ली के गलियारों में झारखंड और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आ रही हैं।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article