ओलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई में खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, दोनों बसें जलकर खाक

Johar News Times
1 Min Read

जमशेदपुर के ओलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई एक नंबर रोड में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों बसों को अपनी चपेट में ले लिया और दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दोनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों बसों के जलने से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट joharnewstimes.com से।

Share This Article