Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर में बदमाशों का आतंक, JRD स्टेडियम के पास युवक से सोने की चेन लूटकर फरार

Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर में बदमाशों का आतंक, JRD स्टेडियम के पास युवक से सोने की चेन लूटकर फरार

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। जेआरडी स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट सीताराम डेरा निवासी रिंकू ओझा के साथ हुई। रिंकू ओझा किसी काम से जेआरडी स्टेडियम की ओर गए थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और अचानक उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनने की कोशिश करने लगे।

- Advertisement -
Ad image

पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट और जानलेवा हमले की कोशिश भी की। इसके बाद आरोपी सोने की चेन और लॉकेट लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि बिष्टुपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले ही धतकीडीह में एक होटल संचालक पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। अब लगातार हो रही लूट और हमलों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article