Indian Railway : आधी रात 30 मिनट बंद रहेंगी रेलवे की मोबाइल टिकटिंग सेवाएं, CRIS करेगा मेंटेनेंस

Indian Railway : आधी रात 30 मिनट बंद रहेंगी रेलवे की मोबाइल टिकटिंग सेवाएं, CRIS करेगा मेंटेनेंस

Johar News Times
2 Min Read

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि रेलवे की तकनीकी इकाई CRIS (सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम्स) द्वारा निर्धारित डेटाबेस मेंटेनेंस कार्य के कारण 7 मई की मध्यरात्रि 12:00 बजे से 12:30 बजे तक मोबाइल टिकटिंग से जुड़ी कई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस आधे घंटे की अवधि के दौरान टिकट बुकिंग सहित अन्य डिजिटल सुविधाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को मोबाइल टिकटिंग सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad image

प्रभावित सेवाओं में रेल वन ऐप के माध्यम से यूटीएस टिकटिंग, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पर पेटीएम के जरिए क्यूआर कोड भुगतान से टिकट बुकिंग, साथ ही सीयूएमटीए और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) जैसे थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की सेवाएं भी शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले ही अपनी टिकट बुकिंग और अन्य जरूरी कार्य पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे से जुड़ी ताजा जानकारी और ट्रेन संबंधी अपडेट के लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) का उपयोग कर सकते हैं या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article