झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Jharkhand Academic Council (JAC) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस साल करीब 3.75 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जो अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। परीक्षा तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्सके लिए आयोजित की गई थी।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त किया जा सकता है, जिससे छात्रों को अतिरिक्त सुविधा मिल रही है।

कैसे चेक करें JAC 12वीं रिजल्ट 2026?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “JAC Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट में दर्ज सभी जानकारियों जैसे नाम, विषयवार अंक और कुल अंक को ध्यान से जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।
हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड द्वारा टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत की घोषणा भी जल्द की जाएगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।










