टेल्को क्षेत्र में झारखंड क्षत्रिय संघ (टेल्को इकाई) की मासिक बैठक रविवार को अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी की अध्यक्षता में केएल-10/1 स्थित संघ सदस्य शेखर सिंह के आवास पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 मई 2026 को महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम को भव्य और प्रभावी बनाने के लिए कई सुझावों पर सहमति बनी। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन संघ के केंद्रीय सचिव शंभू सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन टेल्को इकाई के युवा अध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रस्तुत किया।
बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य इंद्रजीत सिंह, श्रीकांत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, राकेश सिंह, सुबोध सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जित्तू सिंह, अनिल सिंह, मनोरंजन सिंह, दीपक सिंह, पवन कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, बंटी कुमार, बी.बी. सिंह, मनोज कुमार सिंह, कमल भूषण सिंह, ललन सिंह, रजनीश सिंह, शेखर कुमार एवं संतोष सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।









