आदित्यपुर में मजदूर दिवस रैली सफल, राकेश्वर पांडे के नेतृत्व में दिखी श्रमिक एकता

Johar News Times
2 Min Read


नुवाको (लाफार्ज) से ऑटो क्लस्टर तक निकली रैली में विभिन्न यूनियनों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
सभा में श्रमिक अधिकार, एकता और संगठन की मजबूती पर नेताओं ने जोर दिया।


आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर दिवस के अवसर पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया। झारखंड इंटक प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अगुवाई में निकली यह रैली नुवाको (लाफार्ज) इंडिया लिमिटेड से शुरू होकर ऑटो क्लस्टर होते हुए आदित्यपुर सभा हाल तक पहुंची।

- Advertisement -
Ad image

रैली में ज्वाइंट एक्शन कमेटी से जुड़े विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठन की शक्ति देखने को मिली।

सभा को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों की भूमिका अतुलनीय है। वहीं राकेश्वर पांडे ने कहा कि यूनियनों के बिखराव से मजदूरों का नुकसान होता है, इसलिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने भी रैली को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

- Advertisement -
Ad image
Share This Article